फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   two died in road accident

सड़क हादसों में दो की मौत

Sun, 07 Nov 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
कुचेराबाजार। थाना क्षेत्र इनायत नगर के सिद्धनाथन मंदिर के पास तेज रफ्तार पिकअप एवं बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। एक अन्य घटना में मरेमा गांव स्थित गहनाग आश्रम के पास पिकअप की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को मिल्कीपुर बाजार से अमानीगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप व बाइक में अमरगंज बाजार के पास आमने-सामने में टक्कर हो गई। इसमें रामकेवल (48) निवासी कोटवा किनौली थाना कोतवाली इनायतनगर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद के बाद पिकअप अनियंत्रित हो गया और उसने मिल्कीपुर से अमानीगंज की ओर जा रहे दूसरे बाइक सवार दिवाकर पांडे निवासी सरौली को भी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिवाकर उछलकर काफी दूर जा गिरे व पिकअप बाइक पर ही पलट गई। हालांकि बाइक चला रहे दिवाकर पांडे बाल-बाल बच गए। प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राहुल कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गुरुवार शाम अयोध्या-रायबरेली हाईवे से होते हुए इनायत नगर पूरे गंगा दुबे निवासी सज्जन (55) अपनी बेटी बारुन बाजार पुरैनी के यहां से लौट रहा था। गहनाग मंदिर से थोड़ा आगे टड़िया तिराहे के पास पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया।

मौके पर पहुंचे राहगीरों ने इनायतनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायल सज्जन को आननफानन सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी हालत नाजुक देख लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां देर रात अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed