{"_id":"632e051c38ce0d1f851d7d8c","slug":"two-days-before-deepotsav-without-an-id-card-entry-is-prohibited-on-ram-ki-paddy-faizabad-news-lko6497825135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव से दो दिन पूर्व बिना आईकार्ड के राम की पैड़ी पर प्रवेश वर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव से दो दिन पूर्व बिना आईकार्ड के राम की पैड़ी पर प्रवेश वर्जित
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव कार्यक्रम से दो दिन पूर्व मुख्य कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी पर आमजनों का प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा। सिर्फ पास धारक स्वयंसेवक व अधिकारी ही यहां प्रवेश कर सकेंगे।
वहीं, दीप जलाने के लिए 18 हजार स्वयंसेवकों की सूची फाइनल करने के लिए 36 डिग्री कॉलेजों से सूची मंगवाई गई है। दीपोत्सव 2022 को भव्य बनाने के लिए अवध विश्वविद्यालय ने ढाई करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है।
वर्ष 2017 में योगी सरकार बनने के बाद धार्मिक रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन शुरू किया गया था। हर वर्ष कार्यक्रम की भव्यता बढ़ती ही गई।
इस बार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से होने के कारण दीपोत्सव को और भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। 36 डिग्री कॉलेजों के 18 हजार छात्र-छात्राओं को स्वयंसेवक के रूप में जोड़कर दीप जलाने की व्यवस्था में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, यूपी सरकार इस साल अयोध्या के दीपोत्सव को प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों से जोड़ना चाहती है। इसे लेकर प्रमुख सचिव पर्यटन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
सभी ग्राम पंचायतों से 10-10 दीप अवध यूनिवर्सिटी के नोडल अधिकारी के पास भेजवाने का निर्देश दिया गया है। अवध विश्वविद्यालय के दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर राम की पैड़ी के घाटों का जायजा लिया।
उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, दीप बिछाने व सामग्री संकलन के स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को होने वाले दीपोत्सव को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा कार्यों में गति प्रदान की जा रही है।
राम की पैड़ी के घाटों पर दीप बिछाने का कार्य 20 अक्तूबर से शुरू कर दिया जाएगा। जो 22 अक्तूबर की शाम तक चलेगा। सभी घाटों के स्वयंसेवकों के पास दीये व अन्य सामग्री पहुंचाने के लिए ठेला गाड़ी व छोटे ऑटो वाहन का सहारा लिया जायेगा।
बताया कि राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के दो दिन पहले से स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई जायेगी। इन्हें बिना आई कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मौके पर उप नोडल अधिकारी डॉ. संग्राम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।