{"_id":"5d24cdb68ebc3e6ce559b4ce","slug":"two-arrest-faizabad-news-lko4697863174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्ले द्वारिकापुर आगजनी व लूटकांड में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्ले द्वारिकापुर आगजनी व लूटकांड में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अयोध्या। थाना इनायतनगर क्षेत्र के हल्ले द्वारिकापुर में प्रधान की हत्या के बाद हुई आगजनी व लूट की घटना में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में पीड़ित हरिभान दत्त मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने 30 नामजद व 31 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगे इनायतनगर एसओ अशोक सिंह व उनकी टीम ने मंगलवार सुबह 9 बजे कुचेरा बाजार के शाहगंज मोड़ के पास घटना में नामजद आरोपी गंगाराम यादव व रईस निवासी हल्ले द्वारिकापुर को गिरफ्तार किया है। बताया कि इस मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, शेष की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बीते 24 जून की रात हल्ले द्वारिकापुर गांव के प्रधान देवशरण यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में दो लोगों को गोली लगी थी, जिनका अभी उपचार चल रहा है।
मामले में पुलिस ने मृतक के दामाद दीपक यादव की तहरीर पर गांव के एक ही परिवार के सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
वहीं, प्रधान की मौत के बाद गुस्साए उनके समर्थकों ने हत्यारोपी गांव निवासी छह लोगों के घरों में आग लगाकर लूटपाट की थी। घटना को राजनीतिक हस्ताक्षेप के कारण तूल मिला, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित हरिभानदत्त की तहरीर पर 30 नामजद व 31 अज्ञात के खिलाफ आगजनी, लूटपाट, जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।