{"_id":"5d8cf4eb8ebc3e0147579c5a","slug":"training-of-olympic-qualifier-team-washed-away-in-rain-faizabad-news-lko483717298","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में धुल गया ओलंपिक क्वालीफायर टीम का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में धुल गया ओलंपिक क्वालीफायर टीम का प्रशिक्षण
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में करोड़ों की लागत से बना इंडोर हाल बरसात में टपकने लगा। इस कारण ओलंपिक क्वालीफायर के लिए चुनी गई भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर बाधित रहा। इस दौरान हैंडबॉल कोर्ट पर पानी जमा होने के कारण प्रशिक्षण बाधित रहा।
डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के इडोर हाल में घटिया निर्माण पहले उजागर हो चुका है। इससे पहले इंडोर हाल की छत का एक हिस्सा तेज हवा में उड़ गया था।
खेल विभाग के शिकायत के बाद इंडोर हाल की छत सरकारी संस्था द्वारा सही कराई गई थी। इसके बाद से लगातार छत में पानी रिसाव और टपकने की शिकायत आती रही है।
खेल विभाग के अधिकारी शिकायत कर चुके हैं, उनका कहना है कि जल्द ही छत से पानी टपकना पर मरम्मत न कराएगी। उच्च स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल ओलंपिक क्वालीफाइंग के लिए भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर लगा हुआ है। गुरुवार को इंडोर हाल में पानी टपकने के कारण भारतीय टीम के खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर सके। प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया पानी होने के कारण अभ्यास बाधित किया। इस संबंध में क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा कार्रवाई की जा रही है।