{"_id":"61ba365412668329b228d894","slug":"train-faizabad-news-lko6091104164","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का कोच एलएचबी में परिर्वतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का कोच एलएचबी में परिर्वतित
विज्ञापन
27-अयोध्या-एलएचबी कोच से युक्त ट्रेन को रवाना करते सांसद लल्लू सिंह
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या से दिल्ली यात्रा करने वाली यात्रियों को अब बेहतर व आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। अयोध्या कैंट से चलने वाली फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के कोच को एलएचबी में परिवर्तित किया गया है। एलएचबी कोच से युक्त इस ट्रेन को बुधवार शाम सांसद लल्लू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, सांसद लोकसभा सत्र में शामिल होने के लिए इसी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। ट्रेन को गुब्बारों व फूलों से सजाया गया था।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि एलएचबी कोच लगने के अयोध्या से दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों की यात्रा आरामदायक व सुरक्षित हो जाएगी। अयोध्या आने वाले संतों, श्रद्धालुओं व पर्यटकों द्वारा इसकी मांग की जा रही थी। बताया कि रामनगरी अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के साथ यहां आने वाले पयर्टकों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार सुविधाएं प्रदान करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार योजनाएं प्रदान कर रही है। अयोध्या को बेहतर आवागमन सुविधा से युक्त करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। अयोध्या में विश्व मानकों से युक्त रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य काफी प्रगति पर चल रहा है। बताया कि आगामी वर्ष के मार्च माह तक अयोध्या से प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, बनारस तक इलेक्ट्रिक टेन की सुविधा हो जाएगी।
इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने एक्सीलेटर के ठीक तरीके संचालित किये जाने का प्रकरण उठाया। सीनियर डीसी ने बताया कि जल्द ठीक होने के बाद यह 24 घंटे संचालित होता रहेगा। इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पांडेय, कमलेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, विशाल सिंह बाबा, विजेन्द्र जायसवाल, इंद्रभान सिंह, आशा गौड़, स्मृता तिवारी, शैलेंदर कोरी, सत्य प्रकाश वर्मा, मनमोहन जायसवाल, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी सहित पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।