फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   train cancel

16 दिसंबर से 31 जनवरी तक निरस्त हुई कानपुर व बनारस इंटरसिटी

Wed, 11 Dec 2019 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
train cancel
अयोध्या। भारतीय रेलवे ने कोहरा पड़ने की संभावना के चलते कई गाड़ियों को निरस्त कर दिया। जबकि कई गाड़ियों के फेरे कम किए हैं। इसके तहत गोंडा-अयोध्या-बनारस व फैजाबाद-कानपुर (अनवरगंज) इंटरसिटी को 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। वहीं रोजाना जाने वाली गंगा-सतलुज व कैफियत एक्सप्रेस के फेरों में कमी की गई है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक फैजाबाद से कानपुर जाने व आने वाली इंटरसिटी ट्रेन संख्या 14221 व 14222 व गोंडा-अयोध्या-बनारस आने जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन संख्या 14213 व 14214 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा वाया अयोध्या धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली गंगा-सतलुज (किसान एक्सप्रेस) गाड़ी संख्या-13307 सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को व फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगा-सतलुज (किसान एक्सप्रेस) गाड़ी संख्या-13308 शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में वाया अयोध्या दिल्ली से आजमगढ़ जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-12226 सप्ताह के प्रत्येक बुधवार व आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-12225 सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को निरस्त रहेगी। ये व्यवस्था 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को करना होगा परेशानियों का सामना
अयोध्या से बनारस व फैजाबाद से कानपुर रोजाना जाने वाली इंटरसिटी गाड़ी से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं, इनमें ज्यादातर नौकरी पेशा व व्यापारी होते हैं, जो रोजाना सफर करते हैं। इन ट्रेनों के निरस्त होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं लंबी दूरी की ट्रेन किसान एक्सप्रेस बिहार के धनबाद से पंजाब के फिरोजपुर तक आती जाती है, ये ट्रेन बिहार व उत्तरप्रदेश को उन लोगों के लिए सफर के लिए आसान होती है जो पंजाब, हरियाणा में काम करते हैं। वहीं, कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन मऊ से दिल्ली आती जाती है, यह ट्रेन आजमगढ़, जौनपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी के यात्रियों से भरी रहती है। इन दोनों गाड़ियों के फेरे कम होने से स्वाभाविक है कि यात्रियों को परेशानियों होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed