{"_id":"61ba339a810443293c48e1c8","slug":"traffic-faizabad-news-lko60910683","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालु बोले, कोई रोक टोक नहीं, ठीक से किया दर्शन पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालु बोले, कोई रोक टोक नहीं, ठीक से किया दर्शन पूजन
विज्ञापन
16-अयोध्या-बुधवार को रामनगरी में मौजूद श्रद्घालु
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के आगमन पर किए गये सुरक्षा इंतजामों से अयोध्यावासियों व श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ न हो आज इसका खास ख्याल रखा गया। इसे लोगों ने सराहा और कहा कि वीवीआईपी अयोध्या आए उनका स्वागत है लेकिन हमारी सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाना चाहिए। व्यापारी भी सुरक्षा इंतजामों से प्रसन्न नजर आए उन्होंने कहा कि महज कुछ घंटे ही अयोध्या सील रही, इससे हमारे व्यापार पर कोई असर नहीं पड़ा।
लखनऊ से सपरिवार आए रिटायर्ड सैन्य अधिकारी भानू शुक्ला ने कहा कि हमें कोई तकलीफ नहीं हुई, सरयू स्नान के बाद रामलला का सुबह ही दर्शन किया, हनुमानगढ़ी पर भी माथा टेका। सड़कों पर ज्यादा वाहन न होने से शांति से अयोध्या भ्रमण कर आध्यात्मिक सुख प्राप्त किया। हनुमानगढ़ी पर प्रसाद खरीद रहे बहराइच निवासी प्रमोद गुप्त, बुजुर्ग विजयकांत पांडेय, सुशीला चौरसिया, राजकुमार चौरसिया ने कहा कि पहले डर था कि शायद दर्शन न हो पाए लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, भीड़ थी लेकिन हनुमंतलला का आराम से दर्शन हुआ। कहा कि वीआइपी अयोध्या तो आएंगे ही लेकिन इससे लोगों को तकलीफ न हो, इसका ख्याल रखा जाना चाहिए।
अयोध्या के व्यापारी बोले, नहीं पड़ा व्यापार पर असर
वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान अयोध्या की दुकानें पूर्ववत खुली रहीं। पर्यटक व श्रद्धालु दुकानों पर खरीदारी करते दिखे। हर वीवीआईपी मूवमेंट पर प्रतिबंधों का दंश सहने वाले अयोध्या के व्यापारी इस बार की व्यवस्था से खुश नजर आए। हनुमानगढ़ी पर प्रसाद विक्रेता चंदन मोदनवाल, ओंकार गुप्ता, नंदलाल गुप्ता ने कहा कि इतने बड़े वीवीआईपी मूवमेंट के बाद भी प्रतिबंध ज्यादा नहीं रहा, यह प्रशासन का बेहतरीन प्रयास था। हमने रोज की तरह व्यापार किया। दंतधानकुंड तिराहे पर मिनरल वाटर बेचने वाले जोगिंदर शर्मा ने कहा कि कुछ ही घंटे प्रतिबंध रहा लेकिन लोग पैदल आते जाते रहे। रोजाना की तरह बिक्री होती रही।