फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   toppers fly in sky

हाईस्कूल में रिद्धिमा और इंटर में धर्मेंद्र जिला टॉपर

Sat, 27 Jun 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
toppers fly in sky
रिजल्ट आने के बाद कनौसा स्कूल में उत्साहित मेधावी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का शनिवार को परिणाम घोषित होते ही प्रतिभाओं के चेहरे खिल उठे। हाईस्कूल में कनौसा कांवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की रिद्धिमा पांडेय ने 92.33 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया।
विज्ञापन

इंटर में अवध किसान इंटर कॉलेज, नसरतपुर के धर्मेंद्र यादव ने 89.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में अपना परचम लहराया। हाईस्कूल में इशू सिंह (91.67 प्रतिशत) द्वितीय एवं सूरज कुमार (91.50 प्रतिशत) तृतीय रहे। इंटर की परीक्षा में राजा भावेश (89.20 प्रतिशत) द्वितीय व शालू यादव (89.00 प्रतिशत) तृतीय रहीं।
विज्ञापन

इस बार भी हाईटेक सीसीटीवी, वाइस रिकॉर्डर के साथ कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा के बावजूद हाईस्कूल में 84.04 प्रतिशत और इंटर में 80.99 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच जैसे-तैसे कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हुआ और शनिवार को यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित हुआ। हाईस्कूल में 88.86 व इंटर में 87.04 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, जबकि बालकों का यह प्रतिशत क्रमश: 79.31 व 75.36 फीसदी रहा।
नकलमुक्त परीक्षा के लिए इस बार और सख्ती की गई थी। इस कारण परिणाम जानने के लिए शनिवार को सुबह से ही विद्यार्थियों में धुकधुकी रही। परिणाम आया तो ज्यादातर विद्यार्थियों के पास होते ही उत्साह छा गया। कोई मंदिर की चौकठ पर माथा नवाते दिखा तो कोई बड़ों व गुरुजनों से आशीर्वाद लेते हुए।

जिले में हाईस्कूल परीक्षा में 45,524 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 42,565 उपस्थित हुए थे। इनमें से 35,771 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपटेन में 15 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। इंटर में पंजीकृत 38,200 विद्यार्थियों में से 37,563 शामिल हुए थे। इनमें 30,424 छात्र-छात्राएं पास हुईं। इंटर टॉप-10 में 11 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed