{"_id":"56e705f14f1c1b1b118b45e6","slug":"thunderstorm-with-rain-hailstorm-destroyed-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के साथ बारिश, ओले गिरने से फसलें चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के साथ बारिश, ओले गिरने से फसलें चौपट
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
बारिश के साथ गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवा के साथ हुई बारिश ने सोमवार को किसानाें की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। मिल्कीपुर, मवई और अमानीगंज में कहीं-कहीं पर ओले भी पड़े। इससे गेहूं व सरसों की फसल को बहुत नुकसान हुआ। तेज आंधी और बारिश की वजह से दो घंटों से ज्यादा बिजली आपूर्ति में भी बाधा आई।
आंधी से से रुदौली, मवई और हरिंग्टनगंज में कई दुकान व घरों के छप्पर व टीन शेड उड़ गए। पिछले दो दिनों से बादलों की आवाजाही से किसान परेशान थे। सोमवार को ढाई बजे के बाद रुदौली, मवई, अमानीगंज में झमाझम बरसात हुई। इस दौरान ओले भी पड़े।
जिससे गेहूं की फसल गिर गई। तकरीबन पक चुकी सरसों की फसल भी खेतों में गिर गई। बारिश से सब्जियों में टमाटर और चने की फसल को भी भारी नुकसान होने की आशंका है। मवई प्रतिनिधि के मुताबिक सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और कुछ देर बाद आंधी पानी शुरू हो गई।
विज्ञापन
बरसात के साथ-साथ ओले भी पड़ने लगे। तेज हवा, बरसात और ओला पड़ने से किसानों की लहलहाती फसल को जमीन पकड़ ली। गेहूं, सरसो,ं मसूर व सरसों की फसल को चौपट कर दिया। मवई के किसान विनोद वर्मा ने बताया कि गेहूं की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
इससे उपज आधी रह गई। मवाई के एमहमदवापुर, बरतरा, नेवरा, मोहम्मदपुर दाऊदपुर, अशरफपुर, गंगरेला, जैसुखपुर गांव में बरसात और ओले ने भारी तबाही मचाई है। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में ओले पड़ने से फसलों को नुकसान हुआ है।