{"_id":"5d94dc878ebc3e015a2233a6","slug":"three-more-dengue-patients-admitted-faizabad-news-lko484816218","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के तीन और मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के तीन और मरीज भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। मौसम में बदलाव की वजह से डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले दो दिन में जिला अस्पताल के रिजर्व वार्ड में डेंगू के तीन और मरीज भर्ती हुए हैं। अब तक जिले में 11 लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं।
मच्छरों के प्रकोप से डेंगू की चपेट में आए लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल में डेंगू से पीड़ित सात मरीजों को भर्ती किया गया था। इनमें से कुछ ठीक हो चुके थे।
लेकिन मंगलवार शाम से लेकर बुधवार तक तीन और मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें रिकाबगंज निवासी तारा देवी पत्नी कृष्णा प्रसाद, आरपीएफ में तैनात मनोज कुमार का पुत्र अनुभव (17) व मधुपुर मीरनपुर निवासी सल्लू विश्वकर्मा पुत्र संतराम विश्वकर्मा शामिल हैं। इन सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सबकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
घबराएं नहीं, उपलब्ध है पर्याप्त इलाज
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एमए खान ने बताया कि सभी सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों को बैठक कर एलर्ट किया गया है कि बुखार से पीड़ित हर व्यक्ति की जांच कराई जाए। मलेरिया की पुष्टि होने पर सावधानियां बताकर उसका इलाज किया जाय। बताया कि जिसका प्लेटलेट्स 20 हजार से कम होगी, उसे ही प्लेटलेट्स की आवश्यकता है। मरीजों को घबराना नहीं चाहिए।