फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three including SP's gips arrested for demanding extortion from businessman

व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में सपा के जिपंस समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 17 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three including SP's gips arrested for demanding extortion from businessman
अयोध्या-पुलिस की गिरफ्त में जिलापंचायत सदस्य मान सिंह व अन्य आरोपी।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
मसौधा (अयोध्या)। कानपुर के एक व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पूराकलंदर पुलिस ने सोमवार को मसौधा ब्लॉक क्षेत्र के रानी बाजार इलाके से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य मान सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

साथ ही एक एसयूवी व दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पकड़े गए सपा नेता की लंबी हिस्ट्रीशीट है। उसके विरुद्घ विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पूराकलंदर पुलिस को दी तहरीर में कानपुर के रामबाग निवासी साजिद कुरैशी ने आरोप लगाया है कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां निवासी सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मानसिंह ने जमीन दिलवाने के नाम पर उससे 50 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रंगदारी के रूप में 20 लाख रुपये की मांग की। जब उसने रंगदारी के रूप में मांगी गई धनराशि नहीं दी तो जमीन खरीदने के लिए दिए गए रुपये भी वापस नहीं किये गये।
रुपये वापसी की मांग पर सपा नेता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने व्यापारी साजिद कुरैशी की तहरीर पर आरोपी जिला पंचायत सदस्य मान सिंह व अन्य के खिलाफ 50 लाख की जालसाजी व रंगदारी मांगने सहित जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की थी।
पूरा कलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी मान सिंह के विरुद्ध स्थानीय थाने के अलावा अन्य थानों में भी दर्जन भर से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपी को सोमवार को पुलिस टीम ने उसके साथी अनूप सिंह निवासी मोइया कपूरपुर, थाना पूराकलंदर व कल्लू पासी निवासी हूंसेपुर, थाना पूराकलंदर को गिरफ्तार किया है।
बताया कि इसके पहले भी जाली नोटों के कारोबार के मामले में जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में वह जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed