{"_id":"63bc63cd12c5661c573c0640","slug":"three-died-in-road-accident-faizabad-news-lko6658784178","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कोहरे का कहर, सड़क हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कोहरे का कहर, सड़क हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
अयोध्या। घने कोहरे के चलते सोमवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन हादसे हुए। इसमें तीन व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाबा बाजार थाना अंतर्गत बदलेपुर गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में हुए दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन से टकराकर स्कूटी सवार की मौत हो गई।
वहीं इसी थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। बाइक व स्कूटी सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। एक बाइक चालक ने लोकल हेलमेट लगाया था। सभी की मौत सिर में चोट लगने से हुई।
पटरंगा प्रतिनिधि के अनुसार, संजय कुमार (19) पुत्र राम कैलाश व दीपक कुमार (24) निवासी गोडियन का पुरवा मजरे भैसौली थाना मवई सुबह बाइक से मां कामाख्या धाम दर्शन पूजन को जा रहे थे। सुबह करीब 7 बजे थाना बाबा बाजार अंतर्गत बदलेपुर मोड़ पर घने कोहरे के चलते मोड़ पर आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए।
विज्ञापन
बाबा बाजार थाना प्रभारी ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सीएचसी सुनबा पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल दीपक को सीएचसी खैरनपुर रुदौली भेजवाया गया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
पुलिस ने सड़क पर से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को जेसीबी की मदद से सड़क से हटवाकर आवागमन को बहाल करवाया। सीएचसी सुनबा कामाख्या धाम के अधीक्षक डॉ. रविकांत वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में घायल दोनों बाइक सवार युवकों के सिर, कंधे, घुटने व मुंह से काफी खून बह रहा था। जिसके कारण उनकी मौत होना प्रतीत हो रहा है। शेष पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो सकेगा।
बाबा बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि एक बाइक चालक संजय ने आईएसआई मार्का हेलमेट नहीं पहन रखा था। लोकल हेलमेट था। जबकि दूसरा बिना हेलमेट के था। कहा कि आईएसआई मार्का हेलमेट होता तो शायद सिर में गंभीर चोट नहीं आती। ध्यान रहे कि इसी स्थान पर एक माह पूर्व हुए हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई थी। इसके अलावा भी इस अंधे मोड़ पर अक्सर हादसे होते रहे हैं। इसके चलते ग्रामीणों ने इस मोड़ को किलर मोड़ का नाम दे रखा है।
बीकापुर व चौरे बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार में निधियांवा मोड़ के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ। हादसे का शिकार युवक रोहित सिंह यादव (25) निवासी गौरा सैदखानपुर, थाना कुरेभार, सुल्तानपुर का निवासी था। बताया गया कि मृतक युवक अपने बहन की शादी का कार्ड छपवाने के लिए सुबह चौरे बाजार आया था और वापस घर जा रहा था।
चौरे बाजार में निधियांवा मोड़ के पास पहुंचा, तभी घने कोहरे के चलते एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। मौके पर पहुंची चौरे बाजार चौकी की पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी बीकापुर पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि चालक हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में चोट के कारण ही उसकी मौत होना प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट से ही कारण स्पष्ट होगा।
वहीं बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर जाना बाजार मार्ग पर तोरो माफी दराबगंज तिराहा के पास सुबह घने कोहरे के चलते दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार विनोद कुमार गुप्ता (45) निवासी हल्लेसारी थाना इनायतनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार घटना के बाद मौके से बाइक सहित भाग गया। घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। उसको सीएचसी बीकापुर से सिर में गंभीर चोट होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।