{"_id":"57cf07174f1c1be906317cf9","slug":"three-cases-of-dengue-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू ने दी दस्तक, तीन मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू ने दी दस्तक, तीन मरीज मिले
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
डेंगू पीड़ित बच्चा लक्ष्मी प्रसाद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में भी डेंगू बुखार ने दस्तक दे दी है। जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित 63 मरीजों की खून की जांच में मंगलवार को तीन में डेंगू पॉजिटिव मिला है। दो मरीजों को पहले ही लखनऊ भेज दिया गया, जबकि तीसरे को देर शाम लखनऊ भेजा गया।
डेंगू की पुष्टि से सभी बुखार पीड़ित मरीजों व तीमारदारों समेत जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया है। जिन मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई उनमें एक अयोध्या, दूसरा नगर के अमानीगंज और तीसरा गोंडा के नवाबगंज का निवासी है।
सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष पहली बार डेंगू पॉजिटिव के तीन मरीज पाये गए हैं। जबकि जिला अस्पताल में डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए एक रिजर्व वार्ड तो बनाया गया है, लेकिन इसमें ताला लगा है। किसी को अभी तक इसमें शिफ्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को आयी रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव मिले 11 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद को भी बच्चा वार्ड में बेड नंबर एक पर भर्ती किया गया है। इसे सोमवार को दिन में 12 बजे भर्ती किया गया था। लक्ष्मी के पिता रामनाथ ने बताया कि पुत्र को कुछ दिनों से तेज बुखार था।
गोंडा में इलाज से फायदा नहीं मिला तो सोमवार को फैजाबाद जिला अस्पताल लाया था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नानक सरन ने बताया कि अब तक जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित 63 मरीजों के ब्लड की जांच कराई जा चुकी है। 26 मरीजों की जांच रिपोर्ट मंगलवार को मिली हैं।
इनमें से तीन को डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। कहा, नगर के अमानीगंज स्थित एसबीआई कॉलोनी आनंद कुमार (25) और अयोध्या के तुलसीबाड़ी रामघाट निवासी अमनमणि त्रिपाठी (12) को पहले ही लखनऊ भेजा जा चुका है। नवाबगंज के लक्ष्मी प्रसाद को शाम को लखनऊ रेफर किया गया है।