{"_id":"61fc2be4ba64330d425dceea","slug":"three-candidates-filed-nomination-papers-amid-tight-security-faizabad-news-lko616281342","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
विज्ञापन
अयोध्या-नामांकन करते सपा के अयोध्या विधानसभा से प्रत्याशी तेजनरायन पांडेय पवन।-संवाद
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में गुरुवार को अयोध्या से दो और गोसाईगंज से एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्त और सपा प्रत्याशी तेज नरायन पांडेय पवन ने तो गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी ने रिटर्निंग अफसरों के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दाखिल किए गए। प्रत्याशियों ने कोविड के चलते भीड़ भाड़ से दूर रहने का प्रयास किया। नामांकन के दौरान समर्थकों ने नारे भी लगाए। भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता नामांकन के लिए अपने चुनाव कार्यालय सिविल लाइंस से अपने सीमित संख्या में सहयोगियों के साथ निकले। कलेक्ट्रेट के बाहर समर्थक रुक गए।
उन्होंने अंदर रिटर्निंग अफसर राम कुमार शुक्ल के सामने अपना एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ नामांकन दाखिल कराने महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अरुण तिवारी, केशव बिगुलर, पीयूष रंजन सहित अन्य लोग पहुंचे थे। नामांकन के बाद यह लोग पार्टी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज नरायन पांडेय पवन नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। पवन पार्टी कार्यालय गुलाबबाड़ी से नामांकन के लिए निकले थे। फिर वाहन से कचहरी गेट तक पहुंचे। यहां से सीधे नामांकन स्थल पहुंचे। उन्होंने रिटर्निंग अफसर राम कुमार शुक्ल के समक्ष दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
उनके साथ जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, मनोज जायसवाल, हाजी असद, बहादर जायसवाल, मंसूर इलाही, अमृत राजपाल, संजीत सिंह सहित अन्य लोग थे। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी ने भी नामांकन किया। वह अपने आवास से कचहरी के सामने स्थित महापौर के आवास पहुंची। यहां से समर्थकों वह कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पहुंची।
उन्होंने रिटर्निंग अफसर संदीप श्रीवास्तव के समक्ष तीन सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन कराने के लिए उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक गोरखनाथ, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, अशोका द्विवेदी, पवन तिवारी, पवन चौरसिया आदि पहुंचे थे।
नामांकन को लेकर गुरुवार को कमिश्नर आवास गेट और एसएसपी आवास गेट के पास बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी। समर्थकों की भीड़ को यहीं रोक दिया गया। प्रत्याशी के साथ उनके प्रस्तावक ही अंदर जा रहे थे। कलेक्ट्रेट नामांकन स्थल के अंदर से बाहर तक मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस के अफसर मौजूद थे।
नामांकन के साथ ही गुरुवार को 39 लोगों ने नामांकन पत्र लिया। इनमें रुदौली विधानसभा क्षेत्र से नौ, मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच, बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से 12, अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से सात, गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से छह नामांकन फॉर्म लिए गए। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सुनील पाठक 04 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर पवन कुमार ने बताया कि प्रत्याशी रानी बाजार स्थित कार्यालय से 10 बजे पार्टी पदाधिकारियों के साथ निकलेंगे।

अयोध्या-नामांकन करतीं भाजपा की गोसाईगंज विधानसभा से प्रत्याशी आरती तिवारी।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-नामांकन करते भाजपा के अयोध्या विधानसभा से प्रत्याशी वेदप्रकाश गुप्ता।-संवाद- फोटो : FAIZABAD