{"_id":"5d30abf68ebc3e6ce04ca082","slug":"three-animal-died-faizabad-news-lko4714707100","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार को लाए गए तीन पशुओं की मौत, अन्य की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार को लाए गए तीन पशुओं की मौत, अन्य की हालत गंभीर
विज्ञापन
अयोध्या। बीकापुर के पलियामाफी गोशाला से मिल्कीपुर पशु चिकित्सालय लाए गए तीन मवेशियों ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक गाय की मौत बुधवार को जबकि दो की मौत गुरुवार दोपहर में हुई। बचे अन्य मवेशियों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
पलियामाफी गौशाला में तबीयत खराब होने के बाद करीब छह मवेशियों को मंगलवार रात बीकापुर पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रात में एसडीएम लवकुमार सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर पशु चिकित्सा अधिकारी को दवा उपचार करने का निर्देश दिया था। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी कराई थी।
पशु चिकित्सा अधिकारी जेपी सिंह ने मृतक पशुओं के बारे में सूचना नगर पंचायत को दी। नगर पंचायत के सफाईकर्मी मृतक पशुओं को दफन करने के लिए नगर पंचायत की गाड़ी से शव ले गए।
विज्ञापन
पशु चिकित्साधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि अस्पताल लाए गए सभी पशु गंभीर रूप से बीमार थे। बुखार सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।
उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया गया। लेकिन तीन मवेशियों की मौत हो गई। शेष बचे मवेशियों की हालत भी गंभीर बनी हुई। दवा इलाज किया जा रहा है।