{"_id":"60a694708ebc3e115504c6af","slug":"thick-clouds-rain-fell-throughout-the-day-faizabad-news-lko57886038","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर छाए रहे काले घने बादल, हुई मध्यम से तेज बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर छाए रहे काले घने बादल, हुई मध्यम से तेज बारिश
विज्ञापन
अयोध्या। महाराष्ट व गुजरात के समुद्री इलाकों में आए ताऊते तूफान का असर जिले में गुरुवार को भी दिखा। काले घने बादलों ने दिन भर आसमान में डेरा जमाए रखा व तेज हवा के साथ लगातार बारिश होती रही।
जिले में 33.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे तापमान में भारी गिरावट आई, हाल यह रहा कि दिन में भी लोगों के घरों में पंखे-कूलर बंद रहे। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में यह परिवर्तन अभी बना रहेगा, आसमान में घने बादल छाए रहेंगे व बारिश होगी।
मौसम में तेजी से हुए परिवर्तन की वजह से लोगों ने जहां गर्मी से राहत महसूस की, वहीं किसानों को भी बहुत लाभ मिला है। मानसून से पूर्व पहली बरसात में सब्जी, चारा सहित अन्य फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, अगेती नर्सरी, ढैंचा, उर्द आदि की बुवाई के लिए भी लाभ होने के कयास लगाए जा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि यह बरसात किसानों के लिए वरदान साबित हुई है।
ओले के साथ बारिश होती तो किसानों को नुकसान होता, लेकिन इस बारिश से बहुत लाभ मिलने की उम्मीद है। बताया कि खेतों में पर्याप्त नमी होने से जुताई में भी सहूलियत मिलेगी और किसानों की सिंचाई से भी बचत होगी।
वहीं, दिन भर हुई बरसात से तापमान में भी काफी गिरावट देखी गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान तेजी से लुढ़ककर 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 14 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।
अधिकतम आर्द्रता बढ़कर 95 व न्यूनतम 92 प्रतिशत पहुंच गई। जिले में दिन भर में करीब 33.2 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में काले घने बादल छाए रहने व मध्यम से तेज वर्षा होने का अनुमान है।