फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Thermal scanning, screening and sanitization started

शुरू हुई थर्मल स्कैनिंग, स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन

Thu, 02 Dec 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Thermal scanning, screening and sanitization started
अयोध्या। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे से निपटने को स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतना शुरू कर दी है। इसके तहत ही जिला महिला अस्पताल में बुधवार से मरीजों व तीमारदारों की थर्मल स्कैनिंग, स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को फिर से कड़ाई के साथ लागू कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के तहत तय मानकों के अनुपालन में बरती जा रही ढिलाई को खत्म करते हुए नए वैरिएंट का खतरा रोकने के लिए थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन व स्क्रीनिंग आदि का कार्य पूरी सख्ती के साथ शुरू करा दिया गया है। निगरानी बरतने को कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों के प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्कैनिंग करने, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करने सहित आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गयी थी।
विज्ञापन

संक्रमण में आयी कमी व दूर होते कोरोना के खतरे के बाद लागू व्यवस्था पूरी तरह शिथिल हो गयी थी। जिला महिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर एक स्टाफ की ड्यूटी लगाकर अस्पताल में पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज व तीमारदार का तापमान जांचने की व्यवस्था बनाई गई है। प्रभारी सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने मैट्रन उर्मिला विश्वकर्मा व अन्य के साथ पहुंचकर इसे शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य द्वार से प्रवेश करते हुए समय बाएं तरफ दीवार से लगे ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर की मरम्मत करवाकर इसे भी क्रियाशील करा दिया गया है। मुख्य द्वार पर बैठे कर्मचारी को सैनिटाइजर के लिए लोगों को प्रेरित करने का जिम्मा दिया गया है।

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सक्रियता बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में मुख्य द्वार पर थर्मल स्कैनिंग को फिर से शुरू कराया गया है। इसके साथ ही नए वैरिएंट से निबटने को शासन स्तर से जारी गाइड लाइन का भी पूरी सख्ती के साथ अनुपालन कराया जाएगा। -डॉ. एसके शुक्ला, प्रभारी सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed