फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There cannot be a farmer who insults the tricolor of the country

देश के तिरंगे का अपमान करने वाला किसान नहीं हो सकता

Thu, 04 Feb 2021 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
There cannot be a farmer who insults the tricolor of the country
अयोध्या-चंपत राय को राममंदिर के लिए निधि समर्पण देते भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्या? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। दिल्ली के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कारसेवकपुरम में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को राममंदिर निर्माण के लिए एक लाख 35 हजार की समर्पण निधि दी। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए सतीश उपाध्याय ने कहा कि तिरंगे का अपमान करने वाले किसान नहीं हो सकते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। देश का बड़ा अंग है। उनका जितना सम्मान किया जाए कम है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जो घटनाएं हुई हैं वह शर्मनाक हैं। जो देश के तिरंगे का अपमान, देश के राष्ट्रीय त्योहार में गड़बड़ी करे वह किसान नहीं हो सकता। जो लोग इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं उनके बारे में सवाल निश्चित रूप से पूछा जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि राममंदिर निर्माण से करोड़ों रामभक्तों की आकांक्षा पूरी हो रही है। यह राममंदिर निर्माण ही नहीं बल्कि राष्ट्रमंदिर निर्माण है, क्योंकि राम सिर्फ हमारे आराध्य ही नहीं बल्कि देश की सांस्कृतिक चेतना व समरसता के प्रतीक हैं। कहा कि मोदी व योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व अयोध्या पहुंचने पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने उनका स्वागत किया गया। मुस्लिम रामभक्त बबलू खान ने भी रामनामा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र, भाजपा नेता परमांनद मिश्र, निशेंद्र मोहन मिश्र, देवेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed