फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The youth had run the 4689 settlement, 360 successful

बस्ती के 4689 युवाओं ने लगाई दौड़, 360 सफल

Tue, 23 Feb 2016 11:37 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The youth had run the 4689 settlement, 360 successful
डोगरा रेजीमेंटल ग्राउंड पर आयोजित सात दिवसीय सेना भर्ती मेले के पांचवें दिन मंगलवार को पड़ोसी जनपद बस्ती के चार हजार 689 युवाओं ने दौड़ लगाई। भर्ती मेले के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के खास प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन


आनलाइन आवेदन करने वाले बस्ती जिले के आठ हजार 11 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण व दौड़ के लिए बुलाया गया था। परीक्षण व दौड़ के बाद 360 अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण आदि के लिए चयनित किया गया। बुधवार से फैजाबाद जनपद के युवाओं की बारी है। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय भर्ती बोर्ड की ओर से सेना में जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ट्रेडमैन तथा क्लर्क/स्टोरकीपर के लिए अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र, शारीरिक जांच व मेडिकल के लिए डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के ग्राउंड पर सात दिवसीय सेना भर्ती मेला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को बस्ती जनपद के आठ हजार 11 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण तथा दौड़ के लिए बुलाया गया था। हलांकि भर्ती में भाग लेने के लिए केवल चार हजार 689 अभ्यर्थी ही ग्राउंड पहुंचे। भोर से ही लाइन करवा आवेदन फार्म देख टोकेन दिया गया और शारीरिक परीक्षण के बाद भर्ती ग्राउंड की ओर रवाना किया गया।

निर्धारित शारीरिक माप पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को वापस भेज दिया गया। केंद्र के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि भर्ती मेले में भाग लेने पहुंचे चार हजार 689 अभ्यर्थियों को टोकन आवंटित किया गया और फिर शारीरिक परीक्षण तथा दौड़ प्रक्रिया में शामिल किया गया।


शारीरिक परीक्षण में नाप-जोख के अलावा जिग-जैग पर वाक, बीम चूमने की कवायद हुई। इसके बाद 360 अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर मेडिकल परीक्षण के लिया चुना गया है। बुधवार को सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए आवेदन करने वाले फैजाबाद जनपद के तीन हजार 782 युवाओं को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed