फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The woman gave birth to three children, all healthy

महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

Fri, 20 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 20 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The woman gave birth to three children, all healthy
अस्पताल के बेड पर लेटे तीनों बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
तमसा नदी के तट पर आबाद ऐमीआलापुर की वंदना वंश परंपरा की अद्भुत वाहक बनीं। वैसे तो जुड़वा बच्चों के जन्मने की संस्कृति से संपन्न है वंदना का मायका दरियापुर लेकिन उसके पति अवध कुमार की परिवार की परंपरा में भी जुड़वा बच्चों के पैदा होने के गुण है।
विज्ञापन


लेकिन इस मायने में दरियापुर ज्यादा संपन्न है। वंदना तो एक कदम और आगे निकल गई जब उनके  आंगन में तीन बच्चों की किलकारी एक साथ गूंजी। स्थानीय लोग आश्चर्यचकित हैं जबकि वंदना का परिवार आनंद-उमंग और उत्साह से सराबोर है।
विज्ञापन


पूराबाजार की ऐमीआलापुर की वंदना का मायका तारुन ब्लॉक के दरियापुर में है। उनके मायके में तकरीबन डेढ़ दशक पूर्व पहली बार जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। राजदेव तिवारी दो बच्चों के पिता बने तो उसके बाद उदय प्रकाश तिवारी को भी यह सुख नसीब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदना के चाचा की लड़की पूनम की शादी बस्ती जिले में हुई है। 10 वर्ष पहले पूनम को भी जुड़वा बच्चे हुए जिनका नाम लकी और अंश है। वंदना के पति अवध कुमार दुबे के परिवार में रिश्ते में उनके दादा घनश्याम दुबे को दो दशक पहले जुड़वा बच्चे हुए जिनका नाम सोनू और छोटू है।

जुड़वा बच्चों के जन्मने का गजब संस्कार है दरियापुर और ऐमीआलापुर में लेकिन वंदना वंश परंपरा की अद्भुत वाहक बनी क्योंकि उन्होंने तीन बच्चों को शहर के नर्सिंगहोम में जन्म दिया। अवध कुमार ने बताया कि मेरे परिवार के लिए ईश्वर की अद्भुत देन है कि एक साथ ही दो बच्ची और एक बच्चा हमें मिल गया।


डॉ. जनार्दन प्रताप ने कहा कि कभी-कभी निषेचन क्रिया के दौरान दो भ्रूण विकसित हो जाते हैं। इसी वजह से जुड़वा बच्चे जन्म लेते हैं। जब दो से अधिक भ्रूण सक्रिय रूप से विकसित होते हैं तो जितने भी भ्रूण विकसित होते है, गर्भ में उतने ही शिशु पलते हैं। यदि किसी परिवार में बार-बार जुड़वा जन्म ले रहे है तो वह आनुवांशिक लक्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed