फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The trust is appealing to the devotees for donations

भक्तों से दान की अपील कर रहा ट्रस्ट

Mon, 10 Aug 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
The trust is appealing to the devotees for donations
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राममंदिर निर्माण के लिए दान करने की अपील भक्तों से कर रहा है। इसके लिए ट्रस्ट ने एक पत्रक छपवाया है जिसे दानवीरों सहित रामलला के दर्शनार्थियों को बांटा जा रहा है। बताया गया कि ट्रस्ट ने एक लाख से अधिक पत्रक छपवाएं हैं जिन्हें रामभक्तों में बांटा जा रहा है। इस पत्र के जरिए रामभक्तों से राममंदिर निर्माण के लिए दान करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लोगों वाले पत्र में रामभक्तों से आहवान करते हुए कहा गया है कि रामलला हम आएंगें, मंदिर भव्य बनाएंगे...के पावन संकल्प को 500 वर्षों से शौर्य के साथ सतत दोहराते हुए असंख्य रामभक्तों के बलिदान के पश्चात श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का सुअवसर हमारे जीवन काल में प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश से, संसद में प्रधानमंत्री जी के द्वारा घोषणा के साथ श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन हुआ। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अयोध्या मेें खाता खुल चुका है। पत्र में बैंक खातों का विवरण देते हुए यह भी बताया गया है कि दिया गया दान आयकर अधिनियम के अंतर्गत वित्तवर्ष 2020-2021 के लिए करमुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही निवेदन किया कि उदारतापूर्वक मुक्त हस्त से श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए दान करें। पत्र में चेतावनी भी दी गई है कि किसी अन्य व्यक्ति/संस्था द्वारा श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगना/स्वीकारना दंडनीय अपराध होगा। ट्रस्ट द्वारा दिए गए बैंक खातों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति/ संस्था को दिया गया दान श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के काम नहीं आएगा।
राममंदिर निर्माण के लिए अब तक करीब 55 करोड़ रुपये का दान आ चुका है। ऑनलाइन दान करने में रामभक्त ज्यादा रुचि ले रहे हैं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि प्रतिदिन करीब पचास लाख का ऑनलाइन दान आ रहा है। बताया कि भूमि पूजन के दिन पांच अगस्त व छह अगस्त को करीब आठ लाख का नकद दान कार्यालय में प्राप्त हुआ था। बताया कि एमआईटी पुणे के छात्रों द्वारा 21 करोड़ का दान अभी नहीं पहुंचा है। मोरारी बापू के भक्तों द्वारा 11 करोड़ 60 लाख का दान भी अबतक बैंक में नहीं शो कर रहा है। बताया कि प्रतिदिन हजारों लोग पांच हजार से लेकर एक लाख तक का दान दे रहे हैं।

राममंदिर के लिए दान करने वाले रामभक्तों, दानवीरों को रामलला का प्रसाद भी ट्रस्ट के जरिए भेजा जा रहा है। जो भक्त राममंदिर निर्माण के लिए दान कर रहे हैं उन्हें ट्रस्ट की ओर से एक बंद लिफाफे में उनके पते पर धन्यवाद पत्र, ट्रस्ट का पत्रक व रामलला का प्रसाद भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed