फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The teenager had been splashed kerosene immolation

किशोरी ने केरोसिन छिड़क किया आत्मदाह

Sat, 16 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
The teenager had been splashed kerosene immolation
मवई थाना क्षेत्र के बिहारा गांव में शनिवार की सुबह एक किशोरी ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बिहारा गांव निवासी जोखू रैदास की पुत्री पुत्री मंजू (17) घर पर अकेली थी। उसकी मां व परिवार के अन्य सदस्य सुबह ही खेत में गेहूं काटने चले गए थे। पिता हरियाणा के अंबाला शहर में काम करता है। घर पर अकेले रहने के दौरान मंजू ने अंदर से कमरा बंद कर लिया और खुद पर केरोसिन छिड़क आग लगा ली।
विज्ञापन


कमरे से धुआं निकलता देख पड़ोसी दौड़े तो कमरा बंद मिला। इसकी सूचना पड़ोसियों ने उसकी मां को दी। कमरे का दरवाजा तोड़कर झुलसी मंजू को बाहर निकाल गया और सीएचसी खंडासा ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सैदपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई लेकिन परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed