फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The rain was so much faster than just shower

कहीं तेज बारिश तो कहीं पड़ी सिर्फ बौछार

Tue, 07 Jul 2015 11:19 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या, रुदौली, बड़ागांव, खंडासा, कुमारगंज, में कई स्थानों पर तेज वर्षा हुई तो सोहावल, देवराकोट और फैजाबाद में कुछ देर की बौछार के बाद वातावरण से उमस दूर हो गई।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस दौरान करीब 9.6 मिमी. वर्षा रिकॉर्ड की गयी। बुधवार को भी बारिश की उम्मीद जताई है। जिले में कहीं सुबह तो कहीं दोपहर में हुई वर्षा के बाद और पहले लोग उमस और धूप से खासे परेशान रहे।
विज्ञापन


नगर में दोपहर पूरब की ओर से अचानक काले बादलों ने दस्तक दी। हवा की गति बढ़ी तो फुहारें भी तेज हो गई। कुछ देर तक ही हुई बरसात लोगों को खासी राहत दे गई। अयोध्या में इस दौरान तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई न होने से गली कूचों में कुछ देर के लिए पानी भर गया। उधर कुमारगंज स्थित मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग का कहना था कि जिले में करीब 9.6 मिमी. वर्षा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed