{"_id":"b1104482f5eeff16795ec83f46fb55da","slug":"the-queen-musical-tribute-to-the-korean-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरियाई दल ने महारानी ‘हौ’ को दी संगीतमय श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरियाई दल ने महारानी ‘हौ’ को दी संगीतमय श्रद्धांजलि
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरिया-अयोध्या संबंधों की दशकों पूर्व बंधी डोर की मजबूती के लिए कोरियाई दल ने बुधवार को सरयू तट स्थित स्मारक पर महारानी ‘हौ’ को श्रद्धासुमन अर्पित किया। दल के सदस्यों ने स्मारक की 15वीं वर्षगांठ पर पारंपरिक नृत्य व संगीत के कार्यक्रम की प्रस्तुति कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आपसी रिश्तों की ऐतिहासिकता पर प्रकाश भी डाला।
दक्षिण कोरिया को महारानी ‘हौ’ के वंशजों के संगठन करक क्लान सोसाइटी का 17 सदस्यीय दल मंगलवार की शाम फैजाबाद में पहुंच गया था। रात में कोरियाई दल अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के राजसदन स्थित आवास पर आयोजित भोज में शामिल हुआ।
सुबह कोरियाई दल सरयू तट स्थित स्मारक पर पहुंचा और पारंपरिक तरीके से दल के सदस्यों ने महारानी ‘हौ’ के स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। दल के सदस्यों ने कहा कि यह क्षण हमारी रानी की याद दिलाने के साथ अयोध्या व दक्षिण कोरिया के ऐतिहासिक संबंधों को जीवंतता प्रदान करने वाला है।
विज्ञापन
दल के सदस्यों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ नृत्य व संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों ने फरवाही नृत्य पेश कर कोरियाई दल का गर्मजोशी से स्वागत किया। दल में करक क्लान सोसाइटी के चीफ प्रेसीडेंट किम के जे, जनरल सेक्रेटरी ह्यू बोंग मू, समेत 17 सदस्य शामिल रहे।
कार्यक्रम में राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ, रेजीडेंट मजिस्ट्रेट डा. संतोष कुमार, अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डा. वाईपी सिंह, अधिशाषी अधिकारी पूजा तिवारी, पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त आदि मौजूद रहे।