{"_id":"575b0cb24f1c1bc1459c6814","slug":"the-people-who-took-to-the-street-to-protest-massacre","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट-भट्ठा मैनेजर सुधीर वाधवानी हत्याकांड के विरोध में सिंधी समाज के लोगों ने दुकानें बंद रखी। इसके बाद चौक में हुए प्रदर्शन में समाज के साथ उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल भी शामिल हुआ। प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई।
व्यापारियों ने कहा कि सपा सरकार में समाज का हर वर्ग भयभीत है। इस मौके पर व्यापारियों ने सुधीर की पत्नी गीता के लिए 20 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। शुक्रवार को सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे सभी व्यापारी हट्ठी महरानी मंदिर के निकट एकत्र हुए और वहां से मंगल पांडेय चौक पहुंच कर धरना-प्रदर्शन किया।
सिंधी समाज के लोगों ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, चार दिन बीत गया, लेकिन हत्यारे आज भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। पुलिस हाथ पर हाथ धरे तमाशा देख रही है। व्यापारियों के उग्र प्रदर्शन की वजह से चौक की ओर जाने वाले रास्तों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
इसके चलते रिकाबंज और गुदड़ी बाजार चौराहे पर जाम लगा हुआ था। इस अवसर पर वरियलदास, मेवलदास, बूलचंद, विश्व प्रकाश ‘रूपन’ ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। व्यापारियों का गुस्सा देख कर सिटी मजिस्ट्रेट वीके पांडेय ने व्यापारियों को समझाया बुझाया ।
उन्होंने सिंधी समाज के मुखिया से जिलाधिकारी किंजल सिंह से वार्ता भी कराई। जिलाधिकारी ने मृत व्यापारी की विधवा से जल्द ही मिलने का आश्वासन दिया साथ में पांच लाख रुपए की सहायता दिए जाने की बात कही।
क्षेत्राधिकारी नगर जवाहर लाल कहा कि जल्द ही गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। व्यापारी धैर्य रखे। पुलिस की टीमें कार्य कर रही हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में बलराम खत्री, रमेश मदान, भजन आहूजा, इन्दर मोटवानी, ओम आदि मौजूद रहे।