फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The first draft counting was completed, Rudauli lasted the longest.

सबसे पहले पूरी हुई मसौधा की मतगणना, रुदौली की चली सबसे देर तक

Tue, 04 May 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
The first draft counting was completed, Rudauli lasted the longest.
अयोध्या। जिले में रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतों की गिनती का काम सोमवार की मध्यरात्रि के बाद तक चला। सबसे पहले मसौधा ब्लॉक के मतों की गिनती पूरी हुई जबकि सबसेे देर तक रुदौली ब्लॉक के वोटों की गिनती चली। जिला पंचायत सदस्य को छोड़ अन्य पदों की ज्यादातर परिणाम सोमवार देर शाम तक घोषित कर दिए गए थे। जिला पंचायत सदस्य के परिणाम की घोषणा सोमवार देर रात्रि तक होने की संभावना है।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही मतगणना में कई उतार चढ़ाव आए। एकाध मतगणना केंद्र पर कुछ समय के मतगणना भी रुकी। मया बाजार में रात में पारिश्रमिक को लेकर हंगामा भी हुआ। जिले के वरिष्ठ अफसरों और प्रेक्षक ने मतगणना का जायजा लिया। जिले में सबसे पहले मसौधा ब्लॉक की मतगणना समाप्त हुई। यहां के सुपर जोनल मजिस्ट्रेट व सीआरओ पीडी गुप्त ने बताया कि मसौधा ब्लॉक की मतगणना सोमवार को दिन में लगभगतीन बजे के बीच समाप्त हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद एक-एक करके अमानीगंज, हैरिंग्टनगंज, सोहावल, बीकापुर, तारून, मया बाजार, पूराबाजार सहित नौ ब्लॉकों की मतगणना सोमवार रात लगभग आठ बजे तक समाप्त हो गई। सोहावल के सुपर जोनल मजिस्ट्रेट व एडीएम कानून व्यवस्था जेपी सिंह ने बताया कि सोहावल की मतगणना लगभग सवा सात बजे समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग साढ़े आठ बजे जिले के मवई और रुदौली ब्लॉक की मतगणना चल रही थी। बताया कि रुदौली ब्लॉक की मतगणना मंगलवार सुबह तीन बजे तक चलने की संभावना है। इन दो ब्लॉकों को छोड़ अन्य ब्लॉकों में मतगणना कार्मिकों की चौथी शिप्ट लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। रात लगभग आठ बजे तक प्रधान पद के 794 में से 700 से ज्यादा, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1012 में से लगभग 950 से ज्यादा परिणामों की घोषणा की जा चुकी है।

इनमें जिला पंचायत का एक भी परिणाम शामिल नहीं है। जिला पंचायत की जिले में 40 सीटें हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व गोरे लाल शुक्ल ने देर रात बताया कि अभी उनके पास ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना की विवरणी नहीं पहुंची है। गणना विवरणी आने और चेकिंग के बाद विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रणाम पत्र देना शुरू किया जाएगा। यही घोषणा भी होगी। फिलहाल विजयी जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम की घोषणा देर रात शुरू होने की संभावना है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि उम्मीद है कि ब्लॉकों से आखिरी परिणाम मध्य रात्रि के बाद आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed