{"_id":"e863d4fd4a579bfad53cea530cefd127","slug":"the-final-publication-of-voter-list-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच सितंबर को प्रस्तावित है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। निर्वाचन विभाग के अफसर से कर्मचारी तक सूची को अपडेट करने के बाद अंतिम प्रकाशन के लिए इसे निकलवाने की कोशिश है।
दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले में 65 हजार मतदाता कम होने के आसार हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत की मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण का निर्देश दिया था। इसके मुताबिक सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया। अब सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी है।
बताया गया है कि अनंतिम प्रकाशन के समय जिले में मतदाताओं की संख्या 16,45,428 मतदाता थे। इसके बाद दावे-आपत्तियों की झड़ी लग गई। सूची में मृतकों, दूसरे स्थानों पर रहने वालों के नाम होने के साथ ही जो वास्तविक मतदाता हैं, उनका नाम ही नहीं रहा।
विज्ञापन
दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब जिले में मतदाताओं की संख्या में करीब 65 हजार की गिरावट होने के आसार हैं। अब यह संख्या 15,80,318 तक पहुंचने वाली है। हालांकि अभी इसको अंतिम रूप दिया जा रहा है।
एडीओ सूर्यभान ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी कर ली गई है। आयोग के निर्देश के मुताबिक पांच सितंबर को तहसील, ब्लॉक व निर्वाचन कार्यालय पर इसका प्रकाशन कर दिया जाएगा।