{"_id":"5883935c4f1c1b632aeffe8e","slug":"the-farm-guarding-farmers-death-from-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे किसान की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली कर रहे किसान की ठंड से मौत
फैजाबाद
Updated Sat, 21 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमासिन मजरे नन्सा गांव के एक किसान की शनिवार सुबह ठंड लगने से मौत हो गई। किसान शुक्रवार की रात वनरोज व जंगली सूकर से बचाव के लिए बैगन के खेत की रखवाली करने गया था।
गांव निवासी किसान रामनायक (50) का एक बीघा खेत है। जिसमें उसने बैगन लगाया था। जंगली जानवरों व नील गाय से फसल बचाने के लिए खेत में ही मचान बनाकर वहीं रात को सोता था। शुक्रवार की रात किसान भोजन करने के बाद खेत में मचान पर चला गया लेकिन रात की ठंड वह बर्दाश्त नहीं कर सका।
किसान शनिवार की सुबह काफी देर तक घर नहीं आया तो उसके पुत्र राजकुमार (17) ने खेत में पिता को ठंड से कांपते देखा। वह पिता को लेकर घर पहुंचा और आग जलाकर ठंड को दूर भगाने का प्रयास करने लगा। हालत बिगड़ने पर नंसा बाजार के एक निजी चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया गया। हालत में सुधार न होने पर एंबुलेंस को बुलाया गया लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रधान पति बृजलाल यादव ने बताया कि किसान की ठंड से हुई। सूचना तहसीलदार बीकापुर रामजनम यादव को दी गई। तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक जनार्दन सिंह व हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।