{"_id":"5d35ef288ebc3e6c9f0f79bd","slug":"the-echo-of-har-har-mahadev-in-ramnagiri-faizabad-news-lko472225892","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हर महादेव से गूंजी रामनगरी, उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हर महादेव से गूंजी रामनगरी, उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
अयोध्या। सावन मास के पहले सोमवार को रामनगरी शिवभक्ति में लीन नजर आई। हर हर महादेव, जय श्रीराम, हर-हर, बम-बम के उद्घोष के साथ भोर से ही सरयू तट से लेकर प्रमुख मंदिरों तक आस्था प्रवाहित होती दिखी।
प्रमुख शिव मंदिरों में सरयू के जल से भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी व रामलला, गुप्तारघार पर दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
वहीं, जिले के अन्य शिव मंदिरों में भी महादेव के जयकारे दिनभर गूंजते रहे। शिवभक्ति में डूबे कावंड़ियों की टोलियों का उल्लास सड़कों पर सुबह से देर शाम तक दिखा।
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर रामनगरी में शिवभक्तों का रेला उमड़ा। श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम पावन सलिला सरयू में स्नान किया और हाथ में सरयू जल लेकर रामनगरी में शिवभक्ति का प्रमुख केंद्र नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे।
यहां अभिषेक-पूजन के बाद भक्तों ने क्षीरेश्वरनाथ मंदिर जाकर भोलेबाबा के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की। भक्तों ने सरयू जल के अलावा दूध, दही, घी, शहद आदि से भी भगवान शंकर का अभिषेक व पूजन किया।
इसके बाद अन्य प्रमुख मंदिरों कनकभवन, रामलला, हनुमानगढ़ी आदि का रुख किया। इन मंदिरों में भी दिनभर भक्तों की कतारें लगी रहीं। शहर के पंचमुखी महादेव मंदिर गुप्तारघाट, चंद्रहरि महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन, अभिषेक का सिलसिला अविराम शाम तक चलता रहा।
वहीं सावन के पहले सोमवार पर प्रशासन सतर्क रहा। मेला क्षेत्र में जहां चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा वहीं आला अधिकारी खुद मेला क्षेत्र में भ्रमणशील दिखे।
मेला अधिकारी/एडीएम सिटी वैभव शर्मा व एसपी सिटी विजय पाल सिंह मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करते दिखे। खुफिया विभाग सहित अन्य पुलिस बल की टीमें भी मुस्तैद रहीं। एसपी सिटी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिवभक्ति का उल्लास नजर आया। देवकाली, बीकापुर, गोसाईंगंज, दर्शननगर, पूराबाजार, मिल्कीपुर, रुदौली, कुमारगंज, सोहावल आदि क्षेत्रों के प्रसिद्ध शिवालयों में भी सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा।
शिवमंदिरों में अभिषेक-पूजन के लिए भक्त बेसब्री से अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। चारों तरफ हर-हर महादेव व हर-हर बम-बम की गूंज रही। शिवालयों में कांवड़ियों के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ी।