फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The domineering husband of the block chief candidate raised BDC's husband on his own

ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के दबंग पति ने बीडीसी के पति को असलहे के दम पर उठाया

Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The domineering husband of the block chief candidate raised BDC's husband on his own
अयोध्या। पूरा बाजार ब्लॉक से प्रमुख पद के दावेदार एक प्रत्याशी के पति ने बुधवार रात असलहे के दम पर एक बीडीसी के पति का उसकी दुकान से अपहरण कर लिया। कुुछ दूर ले जाकर उसे मारा पीटा व प्रमुख चुनाव में उसकी पत्नी को वोट न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना पूराकलंदर पुलिस ने दो लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। उक्त प्रमुख प्रत्याशी का पति एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
विज्ञापन

पूरा ब्लॉक के गांव पुरखेपुर गंगौली थाना पूराकलंदर निवासी विजयनाथ विश्वकर्मा की पत्नी सुशीला महेशपुर पुरखेपुर से बीडीसी निर्वाचित हुई हैं। थाना पूराकलंदर पुलिस को दी तहरीर में विजयनाथ ने बताया कि उसकी लकड़ी की दुकान पुरखेपुर मार्ग पर स्थित है। जहां बुधवार रात करीब 10 बजे थाना महराजगंज के राजेपुर गांव निवासी विनोद सिंह अपने दो-तीन साथियों के साथ उनकी दुकान में घुस आया और असलहे के दम पर जबरन अपने साथ अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन

रास्ते में सभी ने मिलकर उसे लात-घूंसों से मारा। इस दौरान विनोद ने उन्हें पूरा ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी पत्नी ज्योति सिंह को वोट देने को कहा। वोट न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह उन्हें महेशपुर गांव के पास उतारकर चले गए। थाना पूराकलंदर प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर विनोद सिंह निवासी राजेपुर व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि विनोद सिंह जिले का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पूर्वांचल के एक बाहुबली माफिया का करीबी भी बताया जाता है। उसके खिलाफ जिले के कोतवाली नगर व अयोध्या, थाना महाराजगंज, पूराकलंदर में कई संगीन मामलों में केस दर्ज है। उस पर अयोध्या समेत अन्य जनपद पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। वह जिले का टॉप टेन अपराधी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed