{"_id":"57585f2c4f1c1b6e409c5265","slug":"the-death-of-the-young-man-in-the-storm-falling-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में खंभा गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में खंभा गिरने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
कंपनी गार्डेन में आंधी में गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार की देर शाम आई आंधी ने एक युवक की जान ले ली। पेड़ों के गिरने से शहर के कई इलाकों समेत देहातों में ठप हुए यातायात को बुधवार को बहाल कराया गया। मगर बिजली आपूर्ति कई इलाकों में बहाल नहीं हो पाई है।
विद्युत पोल गिरने से गोसाईंगंज में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गांवों में बिजली गिरने से एक किशोर समेत दो लोग झुलस गए। एक घर में दरार पड़ गई। अवध विवि के रोड पर, डीएम आवास के सामने, मोहदा मार्ग, कैंट, कंपनी गार्डेन मार्ग व पार्क के झूले पर पेड़ गिरने से अफरातफरी रही।
इन जगहों पर कहीं कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन जाम हटवाने के लिए बुधवार को पेड़ काट कर हटाए गए। घंटों कसरत के बाद आधी रात में बिजली आपूर्ति नगर में बहाल हो गई। उधर, अमसिन प्रतिनिधि के मुताबिक, आंधी से गोसाईंगंज के दिलासीगंज बाजार निवासी कालीचरन (40) पुत्र झिनकन की मौत हो गई।
विज्ञापन
वह बाजार में अंडे का ठेला लगाए हुए था। आंधी में पेड़ की एक मोटी डाल टूटकर बिजली के तार पर गिर गई। जिससे टूटा विद्युत पोल ठेला लगाए कालीचरन के ऊपर जा गिरा। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
अमानीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, आंधी के दौरान खंडासा थाना क्षेत्र के खोतहा गांव निवासी राजेश मिश्रा के मकान पर बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से उनका 22 वर्षीय पुत्र विजय कुमार का बायां हिस्सा झुलस गया। बिजली गिरने से पीड़ित के दो छप्पर सहित गृहस्थी जलकर राख हो गई।
ऊपर से पानी बरस रहा था और नीचे आग जल रही थी। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवारीजनों ने झुलसे युवक को फौरन सीएचसी में भर्ती कराया। एसडीएम गिरिजेश चौधरी के निर्देश पर तहसीलदार ओपी श्रीवास्तव ने बुधवार को पीड़ित के घर जाकर हालचाल जाना और क्षति के आकलन का निर्देश दिया।
क्षेत्र में आंधी से कई पेड़ उखड़ गए और कई टूटकर गिर गए। कईयों के छप्पर उड़ गए। बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। पटरंगा प्रतिनिधि के मुताबिक, मवई के ताल गांव में आंधी के दौरान बिजली गिरने से गांव निवासी लालता पांडेय के मकान में दरार पड़ गई।
बिजली की चपेट में आने से ओंमकार नाथ पांडेय का 14 वर्षीय पुत्र औसानेश्वर आंशिक रूप से झुलस गया। जिसे परिवारीजन तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। क्षेत्र में आंधी ने जमकर तबाही मचाई। कईयों के छप्पर उड़ गए और बड़ी संख्या में पेड़ गिरे हैं।
हैरिंग्टनगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, आंधी ने क्षेत्र में काफी उथलपुथल मचाई। कहीं सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा तो किसी का छप्पर व सरिया पर रखी सीमेंट व टीन की चद्दर उखड़कर चूर-चूर हो गई। सबसे ज्यादा दंश लोगों को बिजली गुल होने का झेलना पड़ रहा है।