{"_id":"5856c7024f1c1baa60c060f8","slug":"the-central-bank-will-give-two-hundred-million-to-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई से बैंकों को मिलेंगे सवा दो सौ करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीआई से बैंकों को मिलेंगे सवा दो सौ करोड़
फैजाबाद
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
New notes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद से डगमगाई बैंकिंग व्यवस्था सोमवार से पटरी पर आ सकती है। आरबीआई से यहां की सवा दो सौ शाखाओं के लिए सवा दो सौ करोड़ से अधिक की नई करेंसी बैंकों की चेस्टों को भेजने का रास्ता साफ हो गया है।
हालांकि इसे दूर-दराज की शाखाओं तक पहुंचने में अधिकतम 48 घंटे तक का समय लग सकता है। करेंसी गोरखपुर के रास्ते सोमवार की सुबह पहुंचेगी। इसके बाद पहले शहरी शाखाओं, फिर देहात की शाखाओं में कैश की डिलेवरी होगी। इसके लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध भी किए गए हैं।
नोटबंदी के बाद से जिलेभर में नकदी संकट ने बैंकिंग व्यवस्था को हिला रखा है। हालात इतने बदतर हैं कि वेतन व पेंशनभोगियों को रोज कतारें लगानी पड़ रही हैं। विकास भवन की पीएनबी शाखा पर बीते सप्ताह हालात काफी खराब रहे।
विज्ञापन
कर्मचारियों के प्रदर्शन से फोर्स की तैनाती करनी पड़ी तो देहात में नो कैश के चलते सड़क जाम, प्रदर्शन, बैंकों में तालाबंदी के साथ कई जगह बैंककर्मियों को घंटों बंधक रहना पड़ा। मगर सोमवार से हालात सुधर सकते हैं। यहां बैंकिंग चेस्ट संभाल रहे एसबीआई, बीओबी, पीएनबी को आरबीआई से सवा दो करोड़ की नई करेंसी सोमवार तक आ सकती है।
लीड बैंक मैनेजर ओपी शुक्ला ने बताया कि आरबीआई से सवा दो सौ करोड़ की नई करेंसी सोमवार तक जिले में गोरखपुर से पहुंचेगी। इसे यहां बैंक चेस्टों से शहर व देहात में करीब सवा दो सौ बैंक शाखाओं में वितरित करने की रणनीति बनाई गई है।
बीओबी की 31, ग्रामीण बैंक की 40, एसबीआई की करीब 15 शाखाओं समेत अन्य बैंकों की सभी शाखाओं पर नोटबंदी के बाद से चल रही कैश किल्लत अब समाप्त हो जाएगी। सोमवार से शहर में हालात सामान्य होने लगेंगे तो मंगलवार से देहात में।
कैश विड्रॉल की लिमिट अधिकतम 24 हजार होगी। श्री शुक्ला ने कहा कि कतार में लगे लोग कई दिनों तक आते रहे हैं, अब उन्हें एक बार जरूरत मुताबिक कैश मिल जाएगा तो बैंकों पर भीड़ अपने आप कम हो जाएगी।