फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The beggar beat the beggar with a brick, stick, death

भिखारी ने भिखारी को ईंट, डंडे से पीटा, मौत

Fri, 21 Jan 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The beggar beat the beggar with a brick, stick, death
अयोध्या। नयाघाट चौकी से चंद कदम दूर पर सरयू के कच्चा घाट के पास बृहस्पतिवार रात दो भिखारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक की मौत हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में दोनों में मारपीट हुई, ईंट व डंडे चले। इस घटना ने पुलिस की सक्रियता की भी पोल खोल दी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे सरयू के कच्चाघाट के पास दो भिखारियों में जमकर मारपीट हुई। एक ने दूसरे को ईंट व डंडे से जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को शुक्रवार सुबह मिली तो घायल को श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसपी सिटी विजयपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों युवक भिखारी थे।

यहीं घाट पर ही रहते थे। शराब के नशे में दोनों के बीच मारपीट हुई है। मृतक को लोग श्याम नाम से बुलाते थे, उसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के आरोपी राजबहादुर को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed