{"_id":"d49bc5649cef031776a4dca4b5b534ea","slug":"temprature-will-down-and-grow-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुढ़केगा पारा और बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुढ़केगा पारा और बढ़ेगी ठंड
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जिले में ठंड और बढ़ सकती है। इसके साथ ही एक डिग्री पारा और गिरने की संभावना है। रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कोहरा हल्का और सुबह कुछ देर तक ही रहा।
ऐसे में सुबह दस बजे से पूर्व ही सूर्य की किरणें लोगों को सुखद अहसास कराने लगीं। दिन में लोगों ने धूप का आनंद लिया। कृषि विवि के मौसम विज्ञान विभाग के डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को जिले में तापमान और गिर सकता है।
ये गिरावट एक डिग्री की हो सकती है। सुबह-शाम कोहरे से अभी निजात की उम्मीद नहीं है। उधर गांव, बाजारों और शहर के चौराहों पर अभी तक कोई सरकारी अलाव न जलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन
कोहरे की मार हल्की होने से ट्रेनें समय की पटरी पर कुछ हद तक लौटती दिखीं। इसके बावजूद पश्चिम की ओर से आने वाली डाउन मरुधर चार घंटे, कैफियात चार घंटे, अमृतसर-दरभंगा सरयू-यमुना एक्सप्रेस दस घंटे, दून एक्सप्रेस दो घंटे व लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर ट्रेनें दो घंटे की देरी से गुजरीं।