{"_id":"5713c6b14f1c1b0f2f10fc64","slug":"temperature-reached-42-digree-the-school-will-be-open-from-11am-till-class-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 डिग्री पहुंचा पारा, 11 बजे तक ही खुलेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 डिग्री पहुंचा पारा, 11 बजे तक ही खुलेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से बचती युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का कहर जारी है, लू के थपेड़ों से हर कोई बेहाल नजर आ रहा है। पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। खासकर स्कूल जाने वाले मासूमों पर गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। इसी के मद्देनजर सोमवार से खुल रहे कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों को डीएम की ओर से सख्त हिदायत जारी की गई है।
अब स्कूलों का समय से सुबह 7 से 11 बजे होगा। डीएम ने चेतावनी दी है कि इसका पालन सरकारी से लेकर सभी निजी स्कूलों को भी पालन करना होगा, वरना जांच में कोई भी स्कूल सुबह 11 बजे के बाद खुला मिला तो प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अभिभावकों ने डीएम के इस आदेश का स्वागत किया है।
पखवारे भर से बीते 10 वर्षों की गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रहे पारे को लेकर हर कोई हलकान है। तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। रविवार को बाजार में गर्मी से दोपहर होते ही सन्नाटा पसरा रहा। बहुत मजबूरी में ही लोग सहालग की वजह से निकलते दिखे। ऐसे में स्कूल जाने वाले मासूमों पर दोपहर की गर्मी से बचाव के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
निजी स्कूलों में छुट्टी 2 बजे से तीन बजे के बीच होती थी। इससे बच्चों को तेज धूप में लौटने से लेकर क्लास में भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। तेज धूप में घर लौटते ही बच्चों का चेहरा लाल होने के साथ शरीर में दर्द, पेट दर्द, पैर में दर्द, चक्कर आना, उल्टी आना आदि परेशानियां शुरू हो गईं थीं। सबसे खराब हालत सरकारी स्कूलों की थी, जहां पंखा है न बिजली।
भीषण गर्मी व उससे फैलने वाली बीमारी को देखते हुए छोटे बच्चों के बचाव के लिए डीएम किंजल सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया हैं। डीएम ने सख्त हिदायत देते हुए निर्देश दिया है कि केवल परिषदीय ही नहीं, बल्कि आईसीएससी, सीबीएससी व प्राइवेट सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य आदेश का कड़ाई से पालन करेंगे।
ऐसा न करने वाले विद्यालय के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच में 11 बजे के बाद स्कूल खुला मिला तो संबंधित जिम्मेदार प्रबंधन/हेडमास्टर/प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस आदेश से अभिभावकों ने खुशी जताई है।
ग्लोबल वार्मिंग से और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विज्ञान केंद्र कुमारगंज के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग से पारा में उछाल दिख रही है। गर्मी की वजह पछुआ हवा है। आसमान बादल आ रहे हैं, मगर गर्मी व उमस से राहत नहीं मिलेगी। उधर जिला अस्पताल बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके वर्मा ने डीएम के आदेश को सही कदम बताया है। कहा कि इस मौसम में बच्चाें को धूप से बचाना जरूरी है। थोड़ी सी धूप में बच्चे गश खाकर गिर जाते हैं। 11 बजे छुट्टी होने से बच्चे दोपहर की तेज धूप से बचेंगे।