फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Teens drown in lake

कमलगट्टा तोड़ रहा किशोर झील में डूबा

Sun, 28 Aug 2016 11:27 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 28 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Teens drown in lake
डूबा - फोटो : अमर उजाला
पूराकलंदर के भिखारीपुर स्थित समदा झील में रविवार को कमलगट्टा तोड़ने उतरे किशोर की डूबकर मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार सुबह भिखारीपुर निवासी सोनू पुत्र शिवकुमार गांव के नजदीक स्थित समदा झील गया था।
विज्ञापन


वह समदा झील में कमलगट्टा तोड़ने उतर गया। झील गहरी होने के कारण जैसे ही किशोर कमलगट्टे को तोड़ने आगे बढ़ा, अचानक पैर फिसलने से वह डूब गया। ग्रामीणों ने किशोर का शव निकाल परिवारीजनों को सूचित किया।
विज्ञापन


दोपहर परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीण अजय रावत ने बताया कि मृत किशोर के पिता की माली हालत बहुत खराब है। एसओ पूराकलंदर अरविंद पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम की नहर में डूबने से मौत : घटौली मजरे पूरे फलीराय में रविवार सुबह भइयों के साथ गया तीन वर्ष का मासूम नहर में डूब गया। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस के एक सिपाही ने गोताखोरों की मदद से बच्चे की खोज की लेकिन उसका पता नहीं चला।

गांव निवासी शिव बहादुर वर्मा के तीन बेटे है। रविवार सुबह करीब सात बजे बड़ा बेटा प्रत्यूष (8) और छोटा ऋषभ (5) घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित शारदा नहर पर नित्यक्रिया के लिए गया था, उनके पीछे सबसे छोटा भाई तीन वर्षीय हर्ष भी नहर के पास पहुंच गया।


अचानक वह नहर में गिर गया। दोनों भाई दौड़कर घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। सिपाही इंदल यादव ने दो गोताखोरों को बुलाकर नहर में बच्चे की तलाश करवाई पर वह नहीं मिला। परिवारीजनों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed