{"_id":"613918f58ebc3eca831a0a75","slug":"teenager-going-to-take-fodder-for-animals-dies-due-to-electrocution-faizabad-news-lko5946859114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के लिए चारा लेने जा रही किशोरी की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं के लिए चारा लेने जा रही किशोरी की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली रुदौली की शुजागंज चौकी क्षेत्र के लोधपुरवा मजरे मीनापुर फगौली गांव में बुधवार को किशोरी की सड़क पर गिरे विद्युत तार के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
मीनापुर फगौली गांव की निवासी मनीषा (17) पुत्री विजयपाल लोधी बुधवार सुबह पशुओं के लिए चारा लाने के लिए खेत की ओर जा रही थी। इस दौरान सड़क पर गिरे बिजली के तार के करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
उक्त टूटे तार की गांव वासियों ने पॉवर कॉर्पोरेशन से शिकायत की थी लेकिन उसे कोई जोड़ने नहीं आया। इस संबंध में जेई विकास आर्या ने बताया कि आज सुबह ही स्टे तार टूटा था। जो 11 हजार विद्युत लाइन से टच कर गया।
विज्ञापन
किशोरी ने ध्यान नहीं दिया और वह करंट की चपेट में आ गई। इस संदर्भ में रिपोर्ट भेज दी गई है, जल्द ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिल जाएगी।