फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Teenager found in Amethi

घर से लापता किशोर अमेठी में मिला

Thu, 26 Sep 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Teenager found in Amethi
मिल्कीपुर। इनायतनगर थाना के ग्राम करमडांडा मजरे बच्चन तिवारी निवासी विजय तिवारी का पुत्र अभिषेक तिवारी (17) अमेठी जनपद के अलीगंज बाजार में मिला।
विज्ञापन

अभिषेक 23 सितंबर को वह घर से दोपहर 2 बजे साइकिल लेकर कहीं निकला था। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने खोजबीन की लेकिन कहीं पता नही चला।
25 सितंबर को परिवारीजनों ने इनायतनगर थाने पहुंचकर किशोर अभिषेक तिवारी की गुमशुदगी दर्ज कराई। किशोर के चाचा मुन्नालाल ने बताया कि अमेठी जनपद के अलीगंज बाजार के समाजसेवी देवेंद्र सिंह ने बाजार में घूम रहे मंदबुद्धि किशोर से पूछताछ कर डायल हंड्रेड पर सूचना दी।
पुलिस से सूचना मिलने पर किशोर के पिता विजय परिवारीजनों के साथ अमेठी जिले की अलीगंज बाजार पहुंचकर किशोर को सुरक्षित घर ले आए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed