{"_id":"5929c49f4f1c1b6011538135","slug":"teenage-boy-drowning-in-kalyani-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणी नदी में डूबा किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणी नदी में डूबा किशोर
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 27 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई थाना क्षेत्र के नेवरा गांव स्थित जंगलों के बीच बह रही कल्याणी नदी में शनिवार दोपहर स्नान करते वक्त एक किशोर डूब गया। वह साथी लड़कों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गया था और साथियों को स्नान करता देख वह भी नदी में उतर गया।
सूचना के बाद पहुंचे दो सिपाही घटनास्थल देख वापस आ गए। ग्रामीण खुद डूबे किशोर को खोजते रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। नेवरा गांव निवासी सगीर मालिक का 14 वर्षीय पुत्र रजा मालिक गांव के ही कुछ साथी बच्चों के साथ शनिवार सुबह जंगल में लकड़ी बीनने गया था।
तभी बच्चों के मन में पास में ही बह रही कल्याणी नदी में स्नान करने का विचार आया। जब उसके तीन-चार साथी नदी में गोता लगाने लगे तो उन सबको देख रजा मालिक भी नदी में उतर गया। स्नान करते वक्त वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा तो साथी नदी से निकल कर गांव भागेे और परिवारजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशात अली खां ने सूचना एसडीएम रुदौली को दी गई तो उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी मवई को बताओ। खां का आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद घटनास्थल पर दो पुलिस कर्मी पहुंचे और मौका मुआयना कर चले आए। उसके बाद से कोई भी पुलिस या प्रशासन का कर्मचारी झांकने तक नहीं पहुंचा।
बताया कि गांव के कुछ गोताखोरों की मदद लेकर बालक की तलाश कराई जा रही है। वहीं मवई थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि सूचना पर सिपाहियों को मौके पर भेजा है। एसडीएम गिरजेश चौधरी का कहना है कि पुलिस को बच्चे की तलाश करने का निर्देश दिया है।