{"_id":"5d2a15288ebc3e6d18102226","slug":"teachers-stay-away-from-mobile-and-social-media-faizabad-news-lko4705300112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल व सोशल मीडिया से दूर रहें शिक्षक-अनुपमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल व सोशल मीडिया से दूर रहें शिक्षक-अनुपमा
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय में महिलाओं की गोदभराई के दौरान मौजूद मंत्री अनुपमा जायसवाल।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह के स्वामी विवेकानंद सभागार में स्कूल चलो अभियान व बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचने और शिक्षण के वक्त मोबाइल फोन व सोशल मीडिया से दूर रहने की नसीहत दी। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की शुरुआत बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने दीप जलाकर की। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तारुन की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
समारोह को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की शिक्षा क्षेत्र में संचालित तमाम योजनाओं को गिनाया।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में समय से कॉपी-किताबें, जूते-मोजे, ड्रेस आदि का वितरण कराना सुनिश्चित करें। कहा कि शिक्षक समय से स्कूल पहुंचें और इस अवधि में मोबाइल फोन व सोशल मीडिया से दूर रहें। उन्होंने स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा बालिका सुरक्षा के बारे में बालिकाओं को जागरूक किया गया। साथ ही उत्कृष्ट नामांकन कराने वाले जनपद के 24 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इनमें राजन कुमार, पंकज द्विवेदी, शकील, प्रमोद पाठक, हरिशंकर, विकास सिंह, धनीराम, तुलसीराम, बृजेश यादव, शैलेंद्र सिंह, आलोकेश रंजन, दुर्गेश सोनी, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव आदि शामिल हैं।