{"_id":"af406bbc068b4187c8edb7e96dced8a2","slug":"teacher-suspended-over-allegations-of-irregularities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितताओं के आरोप में शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितताओं के आरोप में शिक्षक निलंबित
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरनामऊ के एक सहायक अध्यापक को विभिन्न अनियमितताओं में निलंबित कर दिया गया। यह कार्यवाही मंगलवार को बीएसए ने की।
रुदौली के समग्र लोहिया ग्राम हरनामऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक महाराणा प्रताप सिंह के खिलाफ बीएसए कार्यालय को कई शिकायतें मिली थी। इन शिकायतों की जांच बीईओ रुदौली से कराई गई तो वे सही पाई गईं।
बीएसए ने स्वीकृत राशि का आहरण कर निर्माण कार्य नहीं कराने, धन का गबन करने और स्कूल से नदारद रहने के कारण महाराणा प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया। बीएसए ने खुद मंगलवार को पूरा शिक्षा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल शाहजहांपुर का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यहां की छात्रा आस्था वर्मा और सुनीता विश्वकर्मा की ग्रेडिंग में गड़बड़ी मिलने के कारण प्रधानाध्यापिका मन्ना देवी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया जबकि यहां की शिक्षिका रामलली को कठोर चेतावनी दी गई। बीएसए प्रदीप कुमार द्विवेदी ने इन कार्यवाहियों की पुष्टि की है।