फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Swami Prasad Maurya should be send to jail says saints of Ayodhya.

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद के बयान पर संतों ने जताई नाराजगी, बोले- उन्हें जेल भेज देना चाहिए

Mon, 22 May 2023 04:17 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 May 2023 04:17 PM IST
सार

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर अयोध्या के संतों ने नाराजगी जताते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही है। संतों ने कहा कि स्वामी अपनी ओछी राजनीति को चमकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya should be send to jail says saints of Ayodhya.
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के एक ट्वीट को लेकर संतों में खासी नाराजगी है। स्वामी प्रसाद ने ट्वीट में लिखा था कि रामराज धोखा है। पहले भी रामराज के नाम पर एकलव्य का अंगूठा काटा गया। अब दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण काटा जा रहा है। जागो सावधान हो जाओ...रामराज हटाओ और आरक्षण बचाओ...। उनके इस ट्वीट पर संतों ने कहा कि स्वामी प्रसाद राष्ट्रद्रोही है, उन्हें जेल भेजना चाहिए।

विज्ञापन


महंत डॉ. भरत दास ने कहा कि रामराज को धोखा बता रहे स्वामी प्रसाद को यह ज्ञात नहीं है कि जहां राम का नाम है, वहां धोखा नहीं हो सकता। अपनी तुच्छ राजनीति को चमकाने के लिए सनातन धर्म पर प्रहार करने का परिणाम उन्हें ज्ञात नहीं है। वे अपने समूल नाश की पटकथा स्वयं लिख रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आरक्षण के बहाने सियासत गरमाने में जुटे स्वामी प्रसाद, दिया 'रामराज हटाओ- आरक्षण बचाओ' का नारा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बैंकों में कल से बदले जाएंगे 2000 के नोट: समय लेकर पहुंचें, जांच में लग सकती है देर


धर्मधारी ध्वजा परिषद के अध्यक्ष महंत बृजमोहन दास ने कहा कि हर जाति, धर्म के लोगों की आस्था श्रीराम में है। श्रीराम ने समरसता का जो संदेश दिया, वह हमेशा प्रेरक रहेगा। स्वामी प्रसाद मौर्य राष्ट्रद्रोही हैं। सरकार को उन्हें जेल भेज देना चाहिए।


महंत विवेक आचारी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मूढ़ व्यक्ति हैं। वे लगातार हमारी सनातन आस्था पर प्रहार कर रहे हैं। इन्हें अब सबक सिखाने की जरूरत है। सरकार को स्वामी प्रसाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं तो संत सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे।

महंत जयराम दास ने कहा कि एक आपराधिक व्यक्ति जिसका कोई चरित्र नहीं होता वह रामराज क्या जाने? स्वामी प्रसाद मौर्य सपा का रामनाम सत्य करने में लग गए हैं। जातिवाद का जहर घोलने में जुटे हैं, इसका स्थान या तो जेल या फिर पागलखाने में होना चाहिए।

विहिप के शरद शर्मा ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक बंद दुकान हैं जो अपनी दुकान चलाने के लिए ओछी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें रामराज की परिभाषा पहले समझनी चाहिए, फिर बोलना चाहिए। इन्हें देश में अशांति फैलाने के मामले में जेल भेजना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed