{"_id":"58c039114f1c1b187bdc560f","slug":"suv-pull-down-two-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करते गड्ढे में पलटी एसयूवी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक करते गड्ढे में पलटी एसयूवी, दो घायल
फैजाबाद
Updated Wed, 08 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
भेलसर में क्षतिग्रस्त एसयूवी।
- फोटो : अमर उजाला
रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र के भेलसर-टिकैतनगर संपर्क मार्ग पर मंगलवार रात मीनापुर गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय एसयूवी (स्कार्पियो) गड्ढे में पलट गई। जिसमें एसयूवी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिग होम में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को लखनऊ रेफर कर दिया है।
शुजागंज निवासी मो. शादाब (28) पुत्र मो रियाज अपनी रिश्तेदारी में कोपेपुर गए थे। मंगलवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे कोपेपुर निवासी आशिफ शाह (25) पुत्र अतीक को साथ लेकर मो. शादाब अपने घर शुजागंज आ रहे थे।
मीनापुर के पास ट्रक को ओवरटेक करने में अचानक एसयूवी अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे उतरते हुए गड्ढे में पलट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। शुजागंज चौकी प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि जहां घायल आशिफ की हालात गंभीर होने पर चिकित्सक ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जबकि मो. शादाब को मामूली चोटें आई है। बुधवार को रेफर हुए घायल युवक के पिता ने बताया कि अब उसकी हालत में सुधार है।