फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   suspend agricultural department

Ayodhya News: वरिष्ठ प्राविधिक सहायक निलंबित

Wed, 28 Jun 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 28 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
suspend agricultural department
अयोध्या। अवैध वसूली और कार्य में लापरवाही पर कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुब बी को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें कृषि रक्षा कार्यालय से संबंध कर दिया गया है। भूमि संरक्षण अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि तबादले पर आए वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुब बी विनय कुमार मिश्र सात फरवरी को उप कृषि निदेशक कार्यालय में आए थे लेकिन काम वह जिला कृषि अधिकारी के यहां कर रहे थे। जून के पहले सप्ताह में उन्हें उप निदेशक कार्यालय में समायोजित किया गया, साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि का कार्य सौंपा गया लेकिन यह कार्य वह नहीं कर रहे थे। कृषि यंत्रों के सत्यापन में अवैध वसूली की शिकायत सही पाई गई। शिकायत बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के शरपुर पारा गांव के हिमांशु ने की थी। इसके बाद अवैध वसूली और कार्य में लापरवाही के चलते उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसकी पुष्टि उपनिदेशक कृषि संजय कुमार त्रिपाठी ने की है। बताया कि उन्हें जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध करते हुए जांच जिला भूमि संरक्षण अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed