फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Supporters of the winning and runner-up candidates clashed during the victory procession, brick gumme came from both sides

विजय जुलूस के दौरान भिड़े विजेता व रनर प्रत्याशी के समर्थक, दोनों तरफ से चला ईंट गुम्मे

Tue, 04 May 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Supporters of the winning and runner-up candidates clashed during the victory procession, brick gumme came from both sides
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बभनगवां में सोमवार दोपहर बाद बिना अनुमति के निकाले गए प्रधानी के विजय जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में लाठी डंडा, ईंट-पत्थर का जमकर इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे भदरसा पुलिस चौकी प्रभारी सहित एक सिपाही भी चोटिल हो गया है। दोनों पक्ष के दर्जन भर लोगों के सिर फट गए हैं। स्थिति की नजाकत को भांप गांव में भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पूरा कलंदर पुलिस ने घायलों को सीएचसी मसौधा और जिला अस्पताल भेजवाया है। वही घटना के बाबत दोनों पक्ष से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
सोमवार की दोपहर मसौधा ब्लॉक क्षेत्र की बभनगवां गांव की विजयी प्रधान नजबुल निशा और उनके दर्जनों समर्थक विजय जुलूस की शक्ल में हुजूम लेकर गांव में घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जब वह रनर प्रत्याशी चंदा खातून पत्नी अजमुद्दीन के दरवाजे के सामने पहुंचे तो दोनों पक्ष से पथराव शुरू हो गया। गुहार की सूचना पर जब तक भदरसा पुलिस चौकी के प्रभारी विनय कुमार सिंह और सिपाही विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे तब तक दर्जन भर लोगों के सिर फट चुके थे।
पुलिस की माने तो तब तक 250 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी। इसी बीच कुछ लोगों के पहुंचते ही ललकार पर दोबारा पथराव तेज हो गया। जिसमें दर्जनों महिला, पुरुष व बच्चों को गंभीर चोट आई।
दरोगा विनय सिंह व सिपाही विक्रम सिंह ने बताया कि हेलमेट पहनने के बावजूद चोटिल हो गए। सूचना पाकर भारी मात्रा में पहुंची पुलिस और थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के साथ पीएसी के दर्जनों जवानों के डंडा पटकने पर लोग हटे और किसी तरह बवाल पर काबू पाया गया।
हालांकि पथराव में कई वाइक, मोहम्मद सैन की बोलेरो गाड़ी, ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। नूर मोहम्मद की माँ को ईंट-गुम्मा के प्रहार से गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनके अलावा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
थाना प्रभारी पूराकलंदर संतोष सिंह ने बताया कि पथराव में कई लोगों को चोटें आई है। कुछ लोग स्वयं इलाज कराने के लिए गए हुए हैं। आधा दर्जन से अधिक लोगों को सीएचसी व अस्पताल भिजवाया गया है।

दोनों पक्ष से तहरीर मिली हुई है। मामले की जांच की जा रही है। एक वीडियो भी मिला है। जिसकी जांच की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात है। लोगों को चिह्नित कर पुलिस द्वारा भी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed