फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sullen tree in strong winds, flew shedding, power cuts

तेज आंधी में उखड़े पेड़ उड़े छप्पर, बिजली गुल

Tue, 07 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 07 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sullen tree in strong winds, flew shedding, power cuts
फैजाबाद में देर शाम आई तेज आंधी में उड़ती धूल। - फोटो : अमर उजाला
धूलभरी तेज आंधी ने जिलेभर में भारी क्षति हुई है। कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं। दुकानों व घरों के छप्पर-शेड व होर्डिंग उड़ गए हैं। अयोध्या के पांची टोला में एसयूवी कार पर पेड़ गिरने से उसमें सवार चार लोग बाल-बाल बच गए हैं।
विज्ञापन


जबकि तारों के टकाराने व पोलों को हुई क्षति से बिजली गुल हो गई है। पावर कॉर्पोरेशन का कहना है कि क्षति का आकलन किया जा रहा है। तीसरे मंगल पर जगह-जगह सजे भंडारे के पंडाल आंधी में उड़ गए हैं। खाने-पीने की सामग्री तहस-नहस हो गई है।
विज्ञापन


आंधी से आम के बागों को भारी क्षति हुई है। हालांकि आंधी के दौरान हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मौैसम विभाग का कहना है कि पंजाब में चक्रवाती दबाव का असर दिखा है। तेज आंधी मंगलवार करीब 6:50 बजे शाम आई। इसके साथ ही बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्थानों पर पोल गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों के लिए बिजली प्रभावित होेने की आशंका है। आम और लीची की बागों में काफी तबाही मचाई। आम के बाग उजड़ गए। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के छप्पर उड़ने की सूचना है।

जबकि शहर में दुकानों के शेड व होर्डिंग आदि को भारी नुकसान हुआ है। अयोध्या के रामजन्मभूमि थानाक्षेत्र के पांची टोला में एसयूवी कार पर पेड़ गिरने से उसमें सवार चार लोग बाल-बाल बच गए हैं। कई जगह बिजली के तार टकराने से आपूर्ति छिन्न-भिन्न हो गई है।

शहर के देवकाली, रिकाबगंज, चौक, रिकाबगंज सहित अन्य स्थानों पर ज्येष्ठ के तृतीय मंगल पर भंडारे के लिए लगाए गए पंडाल उड़ गए। लोग भंडारा छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। मसौधा प्रतिनिधि के मुताबिक, पूराकलंदर थाने के पास बिजली का पोल उखड़ गया। यहीं पर आम का पेड़ भी सड़क पर गिर गया है।


जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि किसान अपने खेतों की जुताई कर सकते हैं और धान के बेरन डाल दें। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पंजाब के ऊपर चक्रवाती हवा का दबाव विकसित हुआ, जिसकी वजह से धूल भरी आंधी और हल्की बरसात हुई है। आठ जून को भी धूलभरी आंधी आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed