{"_id":"11a8301df7c678c8d31f43198007e4df","slug":"student-president-and-chhatraneta-fight-in-the-invoice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ अध्यक्ष व छात्रनेता में मारपीट, चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ अध्यक्ष व छात्रनेता में मारपीट, चालान
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ अध्यक्ष शाहनवाज खान के मुताबिक शनिवार रात वह रानोपाली क्रॉसिंग के पास मित्रों के साथ खड़े थे। इसी बीच सफारी कार से छात्र नेता निर्भय पांडेय अपने आठ-दस मित्रों के साथ शराब के नशे में वहां पहुंचे।
अनायास ही वह उन्हें गाली देने लगे और एक ईंट उठाकर उन्हें मारी। लेकिन वह सतर्कता से बच गए। इसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली पुलिस में की है।
कोतवाल अमित सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि निर्भय नशे में थे और दोनों में मारपीट हुई थी। दोनों छात्रनेताओं के बीच चुनावी रंजिश है।
जिसको लेकर दोनों में पूर्व में भी मारपीट हो चुकी है। दोनों नेताओं को शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया। रात भर दोनों नेता कोतवाली के लॉकअप में रहे। रविवार को दोनों नेताओं ने रेजीडेंट मजिस्ट्रेट न्यायालय से जमानत के बाद कोतवाली से रिहा कर दिए गए।