फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   STF arrested two thugs who cheated by pretending to be members of Railway Ministry

Ayodhya : रेल मंत्रालय का सदस्य बताकर ठगी करने वाले दो ठगों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, ले रखा था सरकारी गनर

Tue, 24 Oct 2023 03:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 24 Oct 2023 03:55 PM IST
सार

यूपी एसटीएफ ने भारत सरकार के रेल मंत्रालय का सदस्य बताकर ठगी करने वाले आरोपी अनूप चौधरी निवासी पिलखवा थाना रौनाई जिला अयोध्या को सोमवार की रात गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
STF arrested two thugs who cheated by pretending to be members of Railway Ministry
फिरोज और अनूप कुमार चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

यूपी एसटीएफ ने भारत सरकार के रेल मंत्रालय का सदस्य बताकर ठगी करने वाले आरोपी अनूप चौधरी निवासी पिलखवा थाना रौनाई जिला अयोध्या को सोमवार की रात गिरफ्तार किया है। उसके साथ उसका एक साथी फिरोज आलम निवासी कुंडा जिला ऊधमपुर नगर उत्तराखंड भी गिरफ्तार हुआ है। आरोपी पर उत्तराखंड पुलिस ने 15000 का इनाम भी घोषित कर रखा था। 


उसने धोखे से सरकारी गनर भी हासिल कर रखा था। साथ ही फर्जी प्रोटोकॉल के जरिए सरकारी सुविधाओं का लाभ भी लिया करता था। इसी का फायदा उठाकर वह लोगों का सरकार में काम करने के नाम पर प्रलोभन देकर उनसे पैसे ऐंठता था। उसके खिलाफ यूपी उत्तराखंड राजस्थान राज्य प्रदेशों में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद वर्मा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में धोखाधड़ी समेत अन्य अपराधों में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed