फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   STF arrested 25 thousand prize crooks from Ayodhya

एसटीएफ ने दबोचा २५ हजार का इनामी बदमाश

Mon, 27 Jan 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
STF arrested 25 thousand prize crooks from Ayodhya
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने प्रतापगढ़ के वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश राहुल मिश्रा को अयोध्या से गिरफ्तार किया है। राहुल पर आरोप है कि उसने प्रतापगढ़ में अपने साथियों के साथ दीप चंद्र साहू का अपहरण कर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

एसटीएफ के प्रभारी एसएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि मूल रूप से अयोध्या के बीकापुर के राहुल ने 14 अक्तूबर 2019 को प्रतापगढ़ में अपने साथियों के साथ मिलकर दीप चंद्र साहू का अपहरण कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में प्रतापगढ़ के अंतू थाने में मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद से वह फरार था।
विज्ञापन

रविवार को राहुल के बारे में एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि वह मसौधा बाजार में किसी से मिलने आ रहा है। मौके पर पहुंची एसटीएफ की टीम ने उसे मसौधा बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से स्विफ्ट डिजायर कार, राहुल का आई कार्ड, आधार, पैन और एटीएम व चार सिमकार्ड बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed