फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Stepney changing times hit the car, one killed

स्टेपनी बदलते वक्त कार में मारी ठोकर, एक की मौत

Tue, 25 Apr 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 25 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Stepney changing times hit the car, one killed
फोरलेन हाईवे के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में दलसराय चौराहे पर खड़ी कार की स्टेपनी बदलते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञान वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांचों सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां कार चला रहे एक युवक की मौत हो गई, शेष घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। कार सवार सभी लोग महराजगंज से महोबा जा रहे थे।
विज्ञापन


महराजगंज जिले के शेखवानी निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य सोमवार रात महोबा श्रीनगर जा रहे थे। नेशनल हाईवे के दलसराय चौराहे के निकट अचानक कार का पहिया पंचर हो गया। कार चला रहा अरुण कुमार (32) पुत्र श्रवण कुमार स्टेपनी निकालकर पहिया बदलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने कार को जोर की टक्कर मार दी। इसमें युवक समेत उसकी पत्नी नीता (28), भांजा अमित (13), बेटी गरिमा (9) व पिता श्रवण कुमार (58) गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी-100 टीम और भेलसर चौकी पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल रवाना किया। भेलसर चौकी इंचार्ज अंजेश सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल युवक अरुण को मृत घोषित कर दिया।


अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया कि मृतक के पिता महोबा में सेल्स टैक्स ऑफिसर है। पूरा परिवार वहीं जा रहा था। टक्कर मारने वाले वाहन का पुलिस पता नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed